Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उप्र में लोगों तक राशन कार्ड पहुंचाने का अभियान शुरू

Published

on

Loading

लखनऊ, 26 सितंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में आम लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए 24 अक्टूबर तक एक विशेष अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों का भी सहयोग प्राप्त किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, उप्र खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा सभी जिलाधिकारियों तथा मंडलायुक्तों से कहा गया है कि वे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अवशेष पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत राशन कार्ड उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा उनकी आधार से सीडिंग का कार्य भी इस अभियान के तहत कराएं।

शहरी क्षेत्रों में इस अभियान के दौरान लाभार्थियों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए संबंधित नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के प्रत्येक वार्डो में सत्यापन का कार्य कराया जाएगा, जो उनकी पात्रता की जानकारी देगा।

खाद्य विभाग द्वारा उचित दर की दुकानों पर इस आशय की सूचना भी अंकित कराई जाएगी, ताकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लाभार्थियों को इसकी जानकारी हो सके। अभियान की शुरुआत सोमवार से की गई है।

Continue Reading

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending