Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र में बर्फीली हवा से बढ़ी ठंड

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित अधिकांश जिलों में दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली है। दिन में धूप निकलने के बावजूद हालांकि बर्फीली हवाएं चलने से ठंड और गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहने के आसार जताए हैं। उप्र मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लोग दिन में धूप का आनंद उठा सकेंगे, लेकिन शाम में सर्द हवाएं चलने से गलन और ठंड का दौर जारी रहेगा। धूप निकलने के बावजूद हालांकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

उप्र मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

वाराणसी का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6़1 डिग्री, कानपुर का पांच डिग्री, इलाहाबाद का छह डिग्री और गोरखपुर का 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

यूपी के मिर्जापुर में भीषण गर्मी का कहर, चुनाव ड्यूटी पर लगे 13 कर्मचारियों की मौत से मचा हड़कंप

Published

on

Loading

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में चुनाव ड्यूटी में लगे 13 मतदान कर्मियों की मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है सभी की मौत भीषण गर्मी की वजह से हुई है। यहां स्थित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने यह जानकारी दी। मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजबहादुर कमल कहा कि मृतकों में सात होमगार्ड जवान, तीन सफाई कर्मचारी, सीएमओ कार्यालय में तैनात एक लिपिक, एक चकबंदी अधिकारी और होमगार्ड टीम का एक चपरासी शामिल है।

जिले में एक जून काे मतदान कराने के लिए नगर के पॉलिटेक्निक परिसर से फोर्स के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा था। दोपहर दस बजे के बाद अचानक होमगार्ड्स, सिपाही, पीएसी के जवान व पैरामिलिट्री के कुछ जवान गश्त खाकर गिरने लगे। कोई पोलिंग पार्टी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर बेहोश हो गया। देखते ही देखते वह कोमा में चले गए। यह देख तत्काल वहां मौजूद अन्य लोग जवानों को लेकर अस्पताल पहुंचे। दोपहर दो बजे तक करीब 30 होमगार्ड्स, पीएसी व सीआरपीएफ के जवान भर्ती किए जा चुके थे।

वहीं, शाम चार बजते बजते 40 जवान भर्ती कर लिए गए। इसमें सात होमगार्ड्स के जवानों की मौत हो गई। मृतकों में गोंडा के बच्चाराम, प्रयागराज के त्रिभुवन सिंह, बस्ती के रहने वाले सत्य प्रकाश, गोंडा के रहने वाले रामजियावन, सिकंदरपुर महगांव कछार कौशांबी के रामकरन शामिल है। इनके अलावा भी 6 लोगों की मौत हुई है।

Continue Reading

Trending