Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र में धूप निकली, तापमान बढ़ा

Published

on

Loading

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में गुरुवार सुबह धूप निकली और तापमान में बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान और बढ़ने के आसार हैं। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। पूर्वाचल और पश्चिमी उप्र के कुछ जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में, वाराणसी का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 25.4 डिग्री, गोरखपुर का 24.6 डिग्री, झांसी का 26 डिग्री और इलाहाबाद का 26.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

 

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending