Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

उप्र में तेज धूप, तामपान में मामूली वृद्धि

Published

on

Loading

लखनऊ, 19 सितम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि इस सप्ताह के अंत तक मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा और तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा होगा। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी। इससे दिन में गर्मी बढ़ेगी। पूर्वांचल और बुंदेलखंड में भी तापमान में कमी आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending