Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उप्र में आंशिक बादल छाई, उमस बढ़ी

Published

on

Loading

लखनऊ, 15 जुलाई (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में धूप और छांव के बीच उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने की सम्भावना कम ही है।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार शनिवार को लखनऊ सहित अधिकांश जिलों में मौसम की परिस्थतियों में कोई खास बदलाव आने की सम्भावना नहीं है। दिन में कभी धूप तो कभी बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने की उम्मीद है।

गुप्ता ने बताया कि शनिवार को आद्र्रता का स्तर 70 से 90 फीसदी के बीच रहने की संभावना है, जिससे उमस रहेगी। 20 जुलाई तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। इस स्थिति में हल्की बारिश या बूंदाबांदी ही हो सकती है।

इस महीने अधिक बारिश होने की सम्भावना कम ही है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने की उम्मीद है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, बनारस का 20 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री, कानपुर का 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Continue Reading

नेशनल

राहुल गांधी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- ये एक ब्लैक बाॅक्स है, किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने ईवीएम का मुद्दा जमकर उठाया था। हालांकि चुनावी नतीजे आने के बाद ये मुद्दा गायब सा हो गया था। अब एक बार फिर राहुल गाँधी ने ईवीएम का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने बिजनेसमैन एलन मस्क की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है। हमारी चुनावी प्रकिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। राहुल ने इससे जुड़ी खबर को शेयर किया है। इस मामले में ईवीएम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगेश पांडिलकर पर यह आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव केंद्र के अंदर पाबंदी के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था।

मुंबई पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस मामले में मुंबई की नॉर्थ पश्चिम सीट से चुनाव लड़नेवाले कई उम्मीदवारों की तरफ से भी शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। बता दें कि शिवसेना शिंदे के उम्मीदवार रविंद्र वायकर दोबारा काउंटिंग होने के बाद केवल 48 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस पर काफी विवाद भी हुआ था।

 

Continue Reading

Trending