Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : बेटे की हत्या में मां सहित 2 गिरफ्तार

Published

on

जौनपुर,उत्तर प्रदेश,जौनपुर शहर,सुजानगंज पुलिस,गिरफ्तार

Loading

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर शहर की सुजानगंज पुलिस ने एक बच्चे की हत्या के आरोप में शनिवार को उसकी मां और उसके ताऊ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मोहरियांव थाना निवासी आठ साल का बच्चा आर्यन पटेल 27 मार्च को अचानक लापता हो गया। पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

पुलिस के अनुसार, बच्चे की तलाश की जा रही थी। उसी दौरान 30 मार्च को उसका शव घर के करीब एक कुएं में मिला। घरवालों से सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि 26-27 मार्च की दरम्यानी रात आर्यन ने अपनी मां संगीता और ताऊ रमेश पटेल को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। नाजायज संबंधों की बात खुलने के डर से ताऊ रमेश ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में दोनों ने बच्चे के शव को घर के पास वाले कुएं में फेंक दिया। तीन महीने तक इस मामले की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शनिवार को दोनों के खिलाफ धारा 302 व 201 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending