Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

उप्र : प्रेमी-प्रेमिका ने पेड़ में फंदा डालकर फांसी लगाई

Published

on

Loading

संभल, 20 मई (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह प्रेमी युगल के शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। एक ग्रामीण ने शव लटके देखकर लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस पहुंची और शवों को फंदों से उतारा।

बताया जा रहा है कि युवक रात में प्रेमिका से मिलने उसके गांव आया हुआ था। युवक के परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या युवती के परिजनों ने की है और शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ पर टांग दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि यह हत्या थी या आत्महत्या।

संभल जिले के थाना धनारी क्षेत्र के गांव कल्हा निवासी सुरेश (22) पुत्र रामप्रकाश शनिवार को शाम अपने रिश्तेदार के गांव भुन्ना नगला गया था। वहां उसका एक लड़की से प्रेम सबंध है। रात हो जाने के कारण सुरेश अपने रिश्तेदारी में रुक गया।

रविवार की सुबह गांव का एक व्यक्ति खेत पर जा रहा था, तो उसने युवक-युवती के शव एक पेड़ पर फांसी पर झूलते देखा। शव देखकर व्यक्ति घबरा गया। लोगों को सूचना दी गई। लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद थाना प्रभारी इलम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

जानकारी के बाद पता चला कि पेड़ पर लटका हुआ शव सुरेश और इसकी प्रेमिका नीरज (19) पुत्री डोली निवासी भुन्ना नगला के है। पुलिस ने दोनों शवों को फांसी के फंदे से उतार कब्जे में कर लिया। जानकारी होने पर प्रेमी युगल के परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर दोनों की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों के शव फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिले हैं। जांच की जा रही है। फिलहाल कोई तहरीर अभी नहीं मिली है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending