Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

Published

on

उप्र, कानून-व्यवस्था, भाजपा का प्रदर्शन, पूरे रास्ते पर बैरिकेटिंग

Loading

उप्र, कानून-व्यवस्था, भाजपा का प्रदर्शन, पूरे रास्ते पर बैरिकेटिंग

up bjp

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति के विरोध में विधानसभा घेरने पहुंचे भाजपाइयों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुधवार को बल प्रयोग करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुबह से ही तैयारी कर रखी थी। बापूभवन से हजरतंगज तक जाने वाले पूरे रास्ते पर बैरिकेटिंग लगा दी गई थी। भाजपा कार्यालय के चारों तरफ भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

प्रदर्शन को रोकने की कमान स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी के हाथों में थी। उनकी अगुवाई में वरिष्ठ अधिकारियों ने भाजपा कार्यालय के आसपास पूरी तरह नाकेबंदी कर रखी थी। प्रदर्शन के लिए बुधवार को भारी संख्या में सांसद, विधायक और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने अवरोधक लगा रखे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अवरोधक तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठियां पटकी। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इस बीच प्रदर्शनकारियों पुलिस ने पानी की बौछारें भी की।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending