Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

उप्र : आंशिक बदली के बीच बूंदाबांदी के आसार, दिन में चलेंगी ठंडी हवाएं

Published

on

Loading

लखनऊ, 12 फरवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में रविवार को दिन में बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि सोमवार को भी दिन में बूंदबांदी होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में बदली का असर रहेगा और बूंदबांदी हो सकती है। अगले 24 घंटों तक मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है। अधिकतम और न्यूतनम तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी का न्यूतनम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, कानपुर का 12.2 डिग्री, इलाहाबाद का 12.4 डिग्री, गोरखपुर का 15 डिग्री और झांसी का 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending