Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उप्र : अखिलेश-डिम्पल लिफ्ट में फंसे, कई पर गिरी गाज

Published

on

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सुरक्षा में आई भारी चूक, लापरवाह अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू, विधानसभा की लिफ्ट

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में आई भारी चूक के बाद लापरवाह अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। घटना के वक्त गैरमौजूद अधिकारियों को लापरवाह मानते हुए उन्हें निलंबित करने का आदेश दे दिया गया है। अखिलेश अपनी सांसद पत्नी डिम्पल यादव के साथ शुक्रवार को विधानसभा की लिफ्ट में आधे घंटे तक फंस रह गए। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, लिफ्ट बनाने वाली कंपनी पर भी एफआईआर करने के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिफ्ट के रखरखाव की जिम्मेदारी निभा रहे कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही है। अखिलेश की सुरक्षा में शुक्रवार को बड़ी चूक हो गई। एक कार्यक्रम से लौटकर आ रहे अखिलेश अपनी पत्नी डिम्पल यादव के साथ विधानसभा की लिफ्ट में लगभग आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे। इस घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री और कन्नौज की सांसद को लिफ्ट काटकर निकाला गया।

घटनास्थल पर एम्बुलेंस और ऑक्सीजन भी मंगवा ली गई थी। लिफ्ट से सुरक्षित निकले अखिलेश ने घटना की बात ट्विटर पर साझा की। उन्होंने लिखा, “ईश्वर की कृपा और शुभचिंतकों की शुभकामनाओं की वजह से सुरक्षित बच गया हूं।” अखिलेश ने ट्वीट कर साफ तौर पर कहा है कि लापरवाह लोगों और लिफ्ट के मेंटेनेंस के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सचिवालय के कर्मचारियों के मुताबिक, लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण यह घटना हुई। अखिलेश और डिम्पल को सुरक्षित निकालने के लिए 30 घंटे कड़ी मशक्कत की गई। इस घटना के वक्त मौके पर कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। मुख्यमंत्री ने अधिशाशी अभियंता, जेई और एई को निलंबित करने के आदेश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के सकुशल लिफ्ट से निकलने के बाद जब मीडियाकर्मियों ने कैबिनेट मंत्री आजम खां से इस घटना के बाबत पूछा, तो उन्होंने इसका अजब जवाब दिया। मंत्री ने कहा, “जब देश की मशीन ही खराब चल रही है तब लिफ्ट तो बंद होगी ही। मांस के नाम पर हल्ला करने वाले जब बीफ के नाम पर करोड़ों का चंदा लेंगे तो लिफ्ट बंद होगी ही।”

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending