Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उपराष्ट्रपति चुनाव में लगभग 100 फीसदी मतदान

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)| देश के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए शनिवार को हुए मतदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों, और विपक्षी नेताओं ने मतदान किया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी शामिल थे। सहायक निर्वाचन अधिकारी मुकुल पांडेय ने संसद भवन में संवाददाताओं से कहा कि मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और अपराह्न 3.0 बजे तक निर्वाचक मंडल के 785 सदस्यों में से 761 ने मतदान में हिस्सा लिया। इस तरह 3.0 बजे तक कुल 96.94 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।

मतदान शाम 5.0 बजे तक चलेगा।

वोटों की गिनती भी शनिवार शाम को होगी और परिणाम की घोषणा भी देर शाम तक हो जाएगी।

उपराष्ट्रपति पद के लिए सत्तारूढ़ राजग के उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू का विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी से मुकाबला है।

लोकसभा में राजग के स्पष्ट बहुमत को देखते हुए नायडू की उम्मीदवारी काफी मजबूत है। साथ ही उन्हें दक्षिण की कुछ राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन प्राप्त है।

नायडू मतदान में हिस्सा लेने के लिए सुबह 9.30 बजे घर से निकले और करीब 10.0 बजे उन्होंने मतदान किया। नायडू के साथ संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार और भाजपा के अन्य नेता भी थे।

उनके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता एल. के. आडवाणी, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अन्य भाजपा नेताओं ने मतदान किया।

मतदान स्थल पर पहुंचे विपक्षी उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं के साथ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

गोपालकृष्ण कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में कांग्रेस के संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ पहुंचे।

राज्यसभा की नामित सदस्य प्रख्यात अभिनेत्री रेखा ने भी मतदान में हिस्सा लिया। वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का अभिवादन करती नजर आईं।

नायडू ने शनिवार को मतदान शुरू होने से पहले विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अधिकांश दल उनके समर्थन में हैं।

भाजपा के अनुसार, राजग के 81 राज्यसभा सदस्यों और 338 लोकसभा सदस्यों के अलावा एआईएडीएमके(50), वाईएसआर (10) और तेलंगाना राष्ट्र समिति (14) के दोनों सदनों के सदस्य भी नायडू के पक्ष में वोट करेंगे।

करीब 493 सदस्यों के समर्थन के साथ नायडू के 394 का आंकड़ा आसानी से प्राप्त करने की संभावना है।

वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी को कांग्रेस, वाम दलों, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस का समर्थन प्राप्त है।

हाल ही में राजग में शामिल हुए जनता दल (युनाइटेड) ने गांधी के समर्थन की घोषणा की थी। पार्टी उनके समर्थन में मतदान कर सकती है।

Continue Reading

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending