Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश में पारा बढ़ने के आसार

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं आसपास के इलाकों में मंगलवार को सुबह तेज धूप है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज किए जाने के आसार जताए हैं। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम साफ रहेगा। तेज में तल्खी बनी रहेगी। बुंदेलखंड और पश्चिमी उप्र के कई इलाकों में तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा इलाहाबाद में न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री, कानपुर में 25 डिग्री, गोरखपुर में 23.5 डिग्री, झांसी में 25 डिग्री सेल्सियस और आगरा में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां ऋषिकेश एम्स में भर्ती, जिरियाट्रिक वार्ड में चल रहा इलाज

Published

on

Loading

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्‍स प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि मंगलवार दोपहर 12 बजे सावित्री देवी को भर्ती कराया गया है। उम्र ज्‍यादा होने की वजह से उनके स्‍वास्‍थ्‍य की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी की मां को जिरियाट्रिक वार्ड में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। वहीं एम्स प्रशासन की मानें तो बुजुर्ग अवस्था में होने वाली परेशानियों की वजह से सावित्री देवी को भर्ती किया गया है। इसे रूटीन चेकअप के रूप में देखना चाहिए। एम्स के पीआरओर संदीप कुमार ने सीएम योगी के मां के भर्ती होने की पुष्टि भी की है।

दरअसल एम्स में स्थित जिरायाट्रिक वार्ड ऐसा वार्ड है जहां पर सीनियर सिटिजन्स को भर्ती किया जाता है। यानी जिनकी उम्र 60 से अधिक होती है उन्हें इस वार्ड में एडमिट किया जाता है। इस वार्ड में सभी विभागों के डॉक्टर खुद आकर मरीज की जांचें करते हैं।

Continue Reading

Trending