Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ईश्वर समलैंगिक हो सकता है तो मनुष्य क्यों नहीं : विटी

Published

on

ईश्वर

Loading

ईश्वर प्रीता नायर 

थिम्पू| प्रकृति से विद्रोही और पेशे से साहित्यकार न्यूजीलैंड की आदिम माओरी जनजाति से आने वाले विटी इहिमाएरा अपने देश में माओरी लोगों की सबसे सशक्त आवाज हैं।  72 वर्षीय इहिमाएरा के उपन्यास और लघु कहानियां माओरी लोगों में आए और आ रहे बदलावों की कहानियां हैं, जिसमें उन्होंने पितृसत्ता, नस्लवाद और उपनिवेशवाद पर कड़े प्रहार किए हैं।

इहिमाएरा की रचना ‘नाइट्स इन द गरडस ऑफ स्पेन’ पर फिल्म भी बन चुकी है, जिसमें दो बेटियों वाले एक पिता की कहानी है। यह फिल्म कुछ-कुछ इहिमाएरा के जीवन से भी जुड़ी है। न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय में राजनयिक के तौर पर सेवारत इहिमाएरा भूटान की राजधानी में एक साहित्योत्सव ‘माउंटेन इकोज लिटरेरी फेस्टिवल’ में हिस्सा लेने आए हुए थे, उनसे बातचीत की। इहिमाएरा ने साहित्योत्सव से इतर दिए अपने इस साक्षात्कार में काफी खुलकर अपने विचार रखे हैं।

प्रश्न : आप माओरी भाषा में प्रकाशित होने वाले पहले उपन्यासकार हैं। हाशिए पर धकेल दिए गए लोगों की कहानी कहना कितना जरूरी लगा?

इहिमाएरा : दुनिया में जब हर कोई बोल रहा हो और हर चीज राजनीति की जद में आती हो ऐसे में माओरी लोगों की बात करना बेहद अहम था। हम अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं और दुनिया की कुछ मूल नस्लों में से एक हैं। हमारी कहानी दुनिया के अन्य अल्पसंख्य लोगों की भी आवाज बनकर उभरेगी, चाहे वे भारत या अमेरिका या दक्षिण पूर्व एशिया कहीं के भी वासी हों। हम सब उपनिवेश के शिकार लोग हैं।

प्रश्न : क्या आपको पश्चिम से विरोध का सामना करना पड़ा?

इहिमाएरा : मेरा पूरा जीवन ही विरोधों के बीच बीता है। हमें शैक्षिक अवसर नहीं मिलते और हमें सांस्थानिक नस्लवाद भी झेलना पड़ता है। हमारी जमीनें छीन ली गईं और मैंने अपनी दादी-नानी को खेती की जमीन के लिए संघर्ष करते देखा है। साहित्य और अन्य माध्यमों से हमारी लंबी लड़ाई का ही नतीजा है कि 30 साल बाद हमारी जमीनें हमें लौटा दी गईं।

अब सरकार माओरी लोगों को शिक्षा और आवास की अच्छी सुविधाएं मुहैया करा रही है। माओरी लोगों की संस्कृति के बारे में भी लोगों में समझ बढ़ी है और मेरी रचनाओं को न्यूजीलैंड में पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया है।

प्रश्न : आप 1984 के दौरान अपनी रचनाओं में कामुकता को लेकर चर्चा में आए। इसे कैसे लिया गया?

इहिमाएरा : दुष्कर्म और समलैंगिकता जैसे विषयों पर लिखते समय आपको साहस जुटाना पड़ता है। मिथक गाथाओं में लैंगिक पहचान को मान्यता दी गई है, लेकिन पश्चिमी देश इससे इनकार करते रहे हैं। यूरोपीय ग्रीक मिथकों में देख सकते हैं कि वहां ईश्वर अपना रूप बदल-बदल कर महिलाओं, पुरुषों और पशुओं के साथ प्रेम करते हैं और ठीक इसी तरह के वर्णन हिंदू मिथकों में भी हैं। हमारी मिथकीय गाथाओं में समलैंगिकता का जिस तरह वर्णन किया गया है, हम उसे उसी रूप में स्वीकार क्यों नहीं कर सकते?

प्रश्न : अपने संस्मरण में आपने बताया है कि बचपन में आपको यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। इस पर लिखना कितना कठिन रहा और कैसी प्रतिक्रिया मिली?

इहिमाएरा : मैं हमेशा चीजों को जैविक दृष्टिकोण से देखता हूं और उसके सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहलुओं पर विचार करता हूं। मैं बाल यौन शोषण पर कुछ कहना चाहता था। लगभग पूरा माओरी समाज अब ईसाई धर्म अपना चुका है और उनके लिए यह समझ पाना अब मुश्किल है। मुझे इस जगत में मामूली ही सही बदलाव लाने का अभ्यस्त बनाया गया है। मेरा परिवर्तन को लेकर यह दृष्टिकोण है। हममें से हर एक के पास व्यवस्था को बदलने की ताकत है।

प्रश्न : आपका पंसदीदा भारतीय साहित्यकार कौन है?

इहिमाएरा : वह अरुं धती राय ही हो सकती हैं। वह एक बुद्धिजिवी हैं और एक विदुषी महिला हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बयान, ‘पाकिस्तान के इस सैन्य तानाशाह को कब्र से निकालकर फांसी पर लटकाना चाहिए’

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में एक बहस के दौरान कहा कि संविधान को निरस्त करने के लिए अयूब खान के शव को कब्र से निकालकर उसको फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अयूब खान ने संविधान को रद्द करने का जो काम किया था, उसके लिए उनको कभी माफ नहीं किया जा सकता है। आसिफ ने ये कमेंट असेंबली में विपक्ष के नेता और अयूब खान के पोते उमर अयूब खान से बहस के दौरान किया। उमर ने सेना की पिछले सप्ताह की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सवाल उठाते हुए फौज के राजनीति में हस्तक्षेप पर एतराज जताया था। इसके बाद जवाब में ख्वाजा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

इससे पहले उमर अयूब खान ने कहा कि संविधान के अनुसार सुरक्षा एजेंसियां राजनीति में शामिल नहीं हो सकती हैं। उन्होंने संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों का हवाला देते हुए कहा कि सैन्य अधिकारियों की शपथ उन्हें राजनीति में हस्तक्षेप करने की इजाजत नहीं देती। उन्होंने कहा ‘‘सुरक्षा संस्थानों को संविधान के अनुसार, राजनीति में शामिल नहीं होना चाहिए। यह संवाददाता सम्मेलन नहीं होना चाहिए था।’’ उन्होंने अनुच्छेद छह का हवाला देते हुआ कहा कि संविधान को निरस्त करना दंडनीय देशद्रोह है जिसके लिए मौत की सजा तय है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी संस्थानों को संवैधानिक सीमाओं के भीतर रहना चाहिए।

रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा कि अयूब खान संविधान का उल्लंघन करने वाले पहले व्यक्ति थे और उन्हें अनुच्छेद छह का सामना करने वाला भी पहला व्यक्ति होना चाहिए। रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा, “देश में पहला मार्शल लॉ लागू करने वाले झूठे फील्ड मार्शल अयूब खान के शरीर को भी (अनुच्छेद 6 के अनुसार) खोदकर निकाला जाना चाहिए और फांसी दी जानी चाहिए।”

Continue Reading

Trending