Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ईरान को प्रतिबंध से छूट के बाद मिला 13 टन सोना

Published

on

gold

Loading

तेहरान। ईरान को प्रतिबंधों से छूट मिलने के कारण दक्षिण अफ्रीका की बैंक में जमा 13 टन सोना मिल गया है। यह सोना दक्षिण अफ्रीका के बैंक में पिछले दो साल से बंद था। सोना ईरान के केंद्रीय बैंक को मंगलवार रात सुपुर्द किया गया।

ईरान के केंद्रीय बैंक के गवर्नर वलियोल्लाह सीफ ने बताया कि ये सोने खरीदे जाने के बाद देश नहीं लाए जा सके, क्योंकि ईरान की संपत्ति पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। प्रतिबंध के कारण सोना पिछले दो साल से दक्षिण अफ्रीका के बैंक में बंद पड़ा था। रपट में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि ईरान ने यह सोना कहां से और कब खरीदा था?

सीफ ने सोना लौटाने के लिए ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर वार्ता कर रहे दुनिया के छह देशों के वार्ताकारों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वियना में हुई उनकी वार्ता की कोशिशों से दक्षिण अफ्रीका के बैंक में पड़े सोना को वापस पाने में मदद मिली। गौरतलब है कि ईरान को अमेरिका के साथ वर्ष 2013 के अंतरिम समझौते के तहत 4.2 अरब डॉलर की जब्त संपत्ति वापस मिल गई है। साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन ने परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता जारी रखने के लिए पिछले साल 2.8 अरब डॉलर की संपत्ति दी थी।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending