Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

इस देश में ‘सेक्स पॉवर’ बढ़ाने के लिए दीवारों पर लगाई जाती है पुरुष लिंग की फोटो

Published

on

Loading

कहते है भारत देश अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए जाना जाता है। ऐसे में हर देश की अपनी-अपनी सभ्यता है। लेकिन वहीँ भारत सहित पूरी दुनिया में कुछ देश भी है जहां के रीति-रिवाज बहुत अजीबोगरीब  हैं। जी हां। दरअसल, आज हम आपके लिए एक ऐसे खबर लेकर आए है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या सचमुच ऐसा हो सकता है।

दरअसल, आज हम आपके लिए लाएं हैं कुछ ऐसे देशों के नाम, जहां के रीति-रिवाज सुनकर आप भी तौबा बोल जाएंगे।

1) Nauru- इस देश की खास बात ये है कि यहाँ की 95 प्रतिशत जनसँख्या मोटापे का शिकार है। जी हाँ… और इस देश की कोई राजधानी भी नहीं है। ये देश सभी विवादित देशो को मान्यता देकर GDP से सबसे ज्यादा पैसे कमाता है।

2) Marshall Islands- इस देश की ये खास बात है कि ये प्रशांत महासागर में स्थित है। और इसके डूब जाने का सबसे ज्यादा खतरा है। समुद्र के पास होने के कारण यहाँ का मौसम ऐसा रहता है कि अक्सर यहाँ बाढ़ आती ही रहती है।

3)Tanna Island, Vanuatu- इस देश में ब्रिटेन की रानी के पति प्रिंस फिलिप की पूजा की जाती है। दरअसल इस देश के लोगो का मानना है कि फिलिप यहाँ के पूर्वजो की पवित्र आत्मा के रूप में थे।

4) French Polynesia- आमतौर पर नमाज़ एक ही दिशा की तरह मुँह करके पढ़ी जाती है, लेकिन ये एक ऐसा देश है। जहां व्यक्ति किसी भी तरह मुँह करके नमाज़ पढ़ सकता है।

5) Guam- इस देश की सड़क यहाँ की ख़ास बात है। दरअसल यहाँ की सड़के Coral/Oil Mixture से बनी हुई है। और तेल होने के कारण अक्सर गाड़िया फिसल जाती है। इस देश में दुर्घटना होने की सबसे ज्यादा सम्भावना होती है, इसलिए यहाँ गाड़ियों की स्पीड 35mph तक ही रहती है।

6) Papua New Guinea– वैसे सभी देश में अलग-अलग भाषाए बोली जाती है, और हर क्षेत्र की भी कई बोलिया होती है।  लेकिन इस देश की खास बात ये है कि यहाँ 851 भाषाएं बोली जाती है। वैसे तो इस देश की मात्र भाषा अंग्रेजी ही है लेकिन यहाँ सिर्फ 1-2% लोग अंग्रेजी बोलते है।

7) Bhutan- इस देश की ख़ास बात ये है कि यहाँ अधिकतर पब्लिक प्लेस की दीवारों पर पुरुष लिंग का फोटो बना होना आम बात है। यहाँ के लोगो का ऐसा मानना है कि इस तस्वीर को देखकर प्रसव शक्ति बढ़ती है और कई बुरी शक्तिया भी दूर होती है।

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending