Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इराक का दौरा करेंगे संयुक्त राष्ट्र अधिकारी ओब्रायन

Published

on

stephen-o-brien

Loading

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार मामलों के नवनियुक्त महासचिव स्टीफन ओब्रायन रविवार को तीन दिवसीय इराक दौरे की शुरुआत करेंगे। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजैरिक ने शुक्रवार को बताया कि ओब्रायन मानवाधिकार संबंधी कार्य की प्रगति का जायजा लेंगे और वह विस्थापित परिवारों से मिलेंगे, तथा इराक तथा कुर्द के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

दुजैरिक ने कहा कि इराक में मानवतावाद से जुड़ी स्थिति दयनीय है। संयुक्त राष्ट्र के आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, जनवरी से अब तक करीब 30 लाख इराकी विस्थापित हुए हैं और 80 लाख से अधिक को सहायता की जरूरत है। सहायता एजेंसी को तत्काल जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने की जरूत है। प्रवक्ता ने कहा कि इस दौरे में इस बात पर भी ध्यान दिया जाएगा कि सहायता तथा जरूरतमंद की सुरक्षा के काम में किस तरह संयुक्त राष्ट्र और इसके मानवतावादी साझीदार इराक सरकार को बेहतर सहयोग दे सकते हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending