Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इबोला से लड़ाई के लिए लाइबेरिया को मिली आर्थिक मदद

Published

on

ebola-liberia-imf-help

Loading

वाशिंगटन। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने इबोला प्रभावित लाइबेरिया को 8.21 करोड़ डॉलर का वित्तीय पैकेज देने को मंजूरी दे दी है। यह पैकेज इबोला की वित्तीय जरूरतों को देखते हुए दिया जाएगा।

इस योजना के तहत अब लाइबेरिया को रैपिट क्रेडिट फैसिलिटी से 4.56 करोड़ डॉलर और कैटोस्ट्रोप कंटेनमेंट एंड रिलिफ ट्रस्ट के जरिये 3.65 करोड़ डॉलर की तत्काल सहायता दी जाएगी। ऋण सुविधा कोष लाइबेरिया के अधिकारियों को महामारी से लड़ने में मदद करेगा।

आईएफएम के उप प्रबंध निदेशक नाउयुकी शिनोहारा ने कहा कि इबोला संक्रमण के मामलों में कमी आने के बावजूद लाइबेरिया की अर्थव्यवस्था सिकुड़ रही है। ऐसे में देश को वित्तीय सहायता की आवश्यकता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending