Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

इंदौर के जू में पिंजड़ा तोडक़र टाइगर हुआ फरार, अफरातफरी के हालात

Published

on

Loading

indore zooइंदौर। इंदौर के कमला नेहरू प्राणी उद्यान में रविवार की शाम को एक टाइगर के पिंजरे के बाहर आ जाने से अफरातफरी मच गई। चिडिय़ाघर में मौजूद सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि रविवार की शाम को लगभग पांच बजे टाइगर अचानक पिंजरे से बाहर निकल गया, उस समय चिडिय़ाघर में बड़ी संख्या में सैलानी मौजूद थे। टाइगर के पिंजरे के बाहर निकलने के बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गई।

चिडिय़ाघर के भीतर प्राणियों के उपचार के लिए बनाए गए अस्पताल में मौजूद सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके अलावा पूरे चिडिय़ाघर को खाली करा लिया गया, वहीं बाघ को पकडऩे के प्रयास जारी है। अंधेरा हो जाने के कारण वन विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर पहुंची अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व शालिनी श्रीवास्तव ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें जैसे ही चिडिय़ाघर के संदर्भ में सूचना मिली वे तुरंत यहां चली आई। उन्होंने कहा कि हालात की जानकारी मिलने पर ही कुछ ब्यौरा दे पाऊंगी।

चिडिय़ाघर से बाहर निकले सैलानियों ने बताया कि उन्होंने बाघ को अपने सामने से निकलते देखा है, मगर उसने उन पर किसी तरह का हमला नहीं किया। वह उसे पिंजरे से बाहर देखकर डर गए थे।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending