Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

इंडोनेशिया 2032 ओलम्पिक खेलों की दावेदारी पेश करेगा

Published

on

Loading

जकार्ता, 5 सितंबर (आईएएनएस)| 18वें एशियाई खेलों के सफल आयोजन के बाद इंडोनेशिया ने अब 2032 ओलम्पिक खेलों की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशिया की मानव विकास और सांस्कृतिक मामलों की समन्वयक मंत्री के रूप में कार्यरत पुआन महारानी ने इसकी जानकारी दी।

पुआन ने कहा कि इंडोनेशिया विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आधिकारिक रूप से प्रस्ताव देगा।

उन्होंने कहा, राष्ट्रपति जोको विडोडो ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी है कि इंडोनेशिया 2032 ओलम्पिक खेलों की मेजबानी की दावेदारी में हिस्सा लेगा।

इंडोनेशिया में रविवार को 18वें एशियाई खेलों का समापन सफल रूप से हुआ।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending