Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इंडिया रन वे वीक 2016 में रैंप पर चलेंगी मंदना

Published

on

मंदना

Loading

मंदनानई दिल्ली| अभिनेत्री मंदना करीमी डिजाइनर्स गौरव और नीतेश के कोलाकाता स्थित ब्रांड ‘स्टूडियो एवी’ के लिए ‘इंडिया रन वे वीक’ के सातवें संस्करण में रैंप पर उतरेंगी। वह शुक्रवार को यहां त्यागराज स्टेडियम में परिधान संग्रह ‘धागे’ पेश करेंगी। डिजाइनर नितेश सर्राफ ने एक बयान में कहा, “इस खूबसूरत यात्रा के लिए हमने कड़ी मेहनत और प्रयास किया। यह संग्रह हर एक प्रयास और इसे तैयार करने में हमारे विशेष प्यार को दिखाता है। हमारे डिजाइन भारतीय परिधान के हर प्रारूप को उम्दा तरीके से पेश करते हैं।”

इस संग्रह को धागे द्वारा हाथ से बनाया गया है, जिसमें चमक लाने के लिए जरदोजी और दबका का इस्तेमाल हुआ है। इसमें मधुबनी कढ़ाई के छीटें वाले रंगीन धागों और नरम व बारीक पारसी कढ़ाई का प्रयोग किया गया है। डिजाइनरों के मुताबिक, यह संग्रह मधुबनी कला की रंगाई की परंपरा को मंच प्रदान करने के साथ ही अधिक पहचान दिलाने में भी सहायक होगा।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending