Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

आस्ट्रेलिया के महान हॉकी खिलाड़ी फोर्ड ने संन्यास लिया

Published

on

मेलबर्न,आस्ट्रेलिया,महान हॉकी खिलाड़ी रसेल फोर्ड,अंतर्राष्ट्रीय-हॉकी,ओलम्पिक,एचआईएल

Loading

मेलबर्न | आस्ट्रेलिया के महान हॉकी खिलाड़ी रसेल फोर्ड ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा की। एक दशक लम्बे करियर में फोर्ड ने अपने देश के लिए ओलम्पिक सहित 158 मैच खेले। फोर्ड (31) ने अपने देश के लिए कुल 72 गोल किए। वह ओलम्पिक में कांस्य जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं। फोर्ड ने 2012 चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में नीदरलैंड्स पर अपनी टीम की 2-1 की जीत में विजयी गोल किया था।

फोर्ड ने 2006 में 22 साल की उम्र में भारत के खिलाफ पदार्पण किया था। इसके बाद वह अपने देश के लिए ओलम्पिक, विश्व कप, चार चैम्पियंस ट्रॉफी, दो ओसेनिया कप और एक वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल तथा फाइनल में खेले। इस सत्र में फोर्ड ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में कलिंगा लांसर्स के लिए हिस्सा लिया था।

खेल-कूद

ऋषभ पंत पर लगा बैन, अगले मैच में नहीं आएंगे नजर, जानें वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन लग गया है। ऐसे में अब पंत अब अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। पंत पर ये बैन स्लो ओवर रेट के चलते लगा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात मई को दिल्ली कैपिटल्स की 20 रन की जीत के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच के आखिरी ओवर में तय समय से 10 मिनट पीछे थी।

आईपीएल से जारी बयान के मुताबिक, “दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर सात मई 2024 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है।’”

दिल्ली की टीम को इससे पहले सत्र की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स (31 मार्च) और कोलकाता नाइट राइडर्स (तीन अप्रैल) के खिलाफ धीमी ओवर का दोषी पाया गया था। आईपीएल के बयान के मुताबिक,‘‘न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का मौजूदा सत्र का तीसरा अपराध है, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये के जुर्माना लगाया गया है और एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया।’’ इस मामले में दिल्ली की टीम के अन्य खिलाड़ियों को पर भी इस मामले में जुर्माना लगाया गया है।

Continue Reading

Trending