Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आम बजट : निर्भया कोष दोगुना हुआ

Published

on

केंद्रीय-वित्त-मंत्री,अरुण-जेटली,निर्भया-कोष,कांग्रेस,महिला

Loading

नई दिल्ली | केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को निर्भया कोष की धनराशि बढ़ा कर दुगुनी कर दी। निर्भया कोष को 1,000 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 2,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। जेटली ने आम बजट पेश करने के दौरान कहा, “सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए उन्होंने निर्भया कोष के लिए अतिरिक्त 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।”

गौरतलब है कि 2013 में कांग्रेस नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने 1,000 करोड़ रुपये के निर्भया कोष की घोषणा की थी। यह कोष महिला सशक्तीकरण और बच्चियों व महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कराने के लिए बनाया गया था।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending