Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

आबे का उत्तर कोरिया पर कड़े रुख का संकल्प

Published

on

Loading

टोक्यो, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)| जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने उत्तर कोरिया के मसले पर कड़ा रुख अख्तियार करने का आश्वासन दिया है। सीएनएन के मुताबिक, आबे ने रविवार रात मीडिया से कहा, मेरा तात्कालिक काम उत्तर कोरिया से निपटना है।

उन्होंने कहा, मैं कूटनीति के मामले में सख्त रुख रखूंगा। लोगों द्वारा मिले जनादेश के साथ मैं कूटनीति को लेकर अपने अधिकार का प्रयोग करूंगा।

आबे ने सार्वजनिक प्रसारक एनएचके द्वारा एक्जिट पोल में अपने गठबंधन की जीत का अनुमान जताने के बाद यह बात कही थी।

उल्लेखनीय है कि आबे के नेतृत्व वाले गठबंधन ने रविवार को हुए आम चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ शानदार जीत हासिल कर ली है।

सीएनएन के मुताबिक, उत्तर कोरिया से बढ़ते खतरे के बीच आबे ने जापान के संविधान में संशोधन के लिए 2020 तक की समय सीमा निर्धारित की है। संविधान के वर्तमान प्रारूप के अनुसार, जापान सशस्त्र सेनाएं गठित नहीं कर सकता।

आबे ने एनएचके के एक्जिट पोल के नतीजों के बाद कहा था, मैं इस जीत को बेहद विनम्रता के साथ स्वीकार करूंगा।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending