Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आनंद दंपति खुदकुशी मामले में महाराष्ट्र जाएगी उप्र पुलिस

Published

on

Loading

लखनऊ। मशहूर फिल्म गीतकार संतोष आनंद के बेटे संकल्प आनंद और उनकी पत्नी नरेश नंदिनी आनंद द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में नामजद सभी 32 लोगों के बयान दर्ज करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस दिल्ली, लखनऊ और महाराष्ट्र भी जाएगी। इस मामले के आरोपी सूबे के अपर पुलिस महानिदेशक कमलेंद्र के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।

गौरतलब है कि इस साल 15 अक्टूबर को संगीतकार संतोष आनंद के इकलौते बेटे संकल्प आनंद, उनकी पत्नी नरेश नंदिनी आनंद ने प्रदेश के कोसीकलां में मथुरा दिल्ली रेल लाइन पर सुबह खुदकुशी कर ली थी। संकल्प की कार से 11 पन्नांे का सुसाइट नोट मिला था, जिसमें उन्होंने उप्र पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (आवास निगम) कमलेंद्र प्रसाद, डीआईजी संदीप मित्तल सहित 32 लोगों पर 250 करोड़ रुपये के घोटाले में फंसाने का आरोप लगाया था।

यह मामला जब पूरे देश में सुर्खियों में आया, तब पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में 32 आरोपियों को नामजद किया था। अभी तक तफ्तीश में सामने आया है कि संकल्प आनंद प्रकरण में नामजद 32 लोग दिल्ली, लखनऊ, महाराष्ट्र के मुंबई और अन्य शहरों में रहते हैं। इसलिए अब इन लोगों से बयान लिए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

नेशनल

बाराबंकी के हैदरगढ़ में बोले CM योगी- ये चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच

Published

on

Loading

बाराबंकी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बारांबकी के हैदरगढ़ में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका इतिहास घोटालों का रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिना चेहरा और जाति देखे सबको विकास की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम भी यही चाहते हैं कि उनका परम भक्त एक बार फिर देश की सत्ता संभाले। उन्होंने आगे कहा कि चौथे चरण के मतदान के साथ ही मोदी लहर अब सुनामी बन चुकी है। पूरा देश बोल रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। आज का नया भारत देश और दुनिया के अंदर हुए परिवर्तन का साक्षी है। दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा है। सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। विकास के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाएं नए रिकॉर्ड बनाए हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग जो बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, इनके समय की सच्चाई पूरा देश जानता है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच हो रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि पहले गरीब भूख से मरता था, किसान आत्महत्या करता था, नौजवान पलायन करता था और विकास के कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। लेकिन मोदी सरकार में पूरे देश ने परिवर्तन देखा है। आज 80 करोड़ लोगों को सरकार फ्री में राशन की सुविधा दे रही है। आयुष्मान कार्ड से 60 करोड़ लोगों को फ्री इलाज की सुविधा में मुहैया कराई गई है। 50 करोड लोगों के जनधन अकाउंट खोले गए। 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मन निधि का लाभ प्राप्त हो चुका है। 12 करोड़ घरों में शौचालय भी बन गए हैं। 10 करोड़ घरों में उज्ज्वला योजना का सिलेंडर भी पहुंच गया है। 4 करोड़ गरीबों के पक्के मकान भी बन चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन योजनाओं का लाभ किसी का चेहरा या जाति देखकर नहीं दिया। सिर्फ सबका साथ और सब का विकास पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ देशवासियों को दिया गया है। बिना भेदभाव तमाम योजनाओं का लाभ लोगों को कैसे दिया जाता है इसका उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेश करके दिखाया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं सभी के लिए काम हुआ है। भारतीय जनता पार्टी जब तीसरी बार केंद्र सरकार में आएगी तो यह सभी योजनाएं जारी रहेंगी। बचे हुए लोगों को भी सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। मोदी सरकार अब भारत में 100 फीसदी सैचुरेशन के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेगी। क्योंकि अब भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की 10 वर्षों की मोदी सरकार है। तो दूसरी तरफ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का घोटालों का इतिहास है। सपा और कांग्रेस की सरकारों के कारनामे जग जाहिर हैं। दोनों की सरकारों ने देश में लूट और खसोट करने की कोई भी जगह नहीं छोड़ी। कांग्रेस और सपा ने घोटालों का कीर्तिमान बनाया था। भारतीय जनता पार्टी आज देश को सम्मान और सुरक्षा दिलाने का काम कर रही है। मोदी सरकार में हाईवे, एक्सप्रेसवे, रेलवे, नए शिक्षण संस्थान और मेट्रो समेत तमाम विकास के कार्य हुए हैं। मोदी सरकार विकास के साथ विरासत को भी संजोने का काम कर रही है।

Continue Reading

Trending