Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आतिथ्य क्षेत्र में दक्ष पेशेवर की जरूरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| विश्व यात्रा एवं पर्यटन परिषद ने इस क्षेत्र में अगले एक दशक में भारी विस्तार की उम्मीद जताई है और यात्रा व्यापार तथा महंगे ब्रांड क्षेत्र में भारत को दक्ष पेशेवर की जरूरत है। यह बात जेनेवा के एक शिक्षाविद ने कही। जेनेवा के ग्लियन इंस्टीट्यूट ऑफ हाइयर एजुकेशन की चीनी मूल की अमेरिकी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुडी हाओ ने कहा कि उनके स्विट्जरलैंड परिसर में भारतीय छात्र भाषा के मामले में अधिक दक्ष हैं, जो आतिथ्य और यात्रा क्षेत्र में काफी मायने रखता है।

हाओ ने  कहा, “पर्यटन अब एक तेजी से विकास करने वाला क्षेत्र हो गया है। विश्व यात्रा एवं पर्यटन परिषद के मुताबिक इस उद्योग में पांच गुना विस्तार होने वाला है और 2023 तक हर 10 में से एक नौकरी इसी क्षेत्र से मिलेगी।”

उन्होंने कहा, “भारत को वैश्विक सांचे में ढले प्रशिक्षित पेशेवर की जरूरत है, जो हम मुहैया कराते हैं।”

टीएनएस ग्लोबल सर्वे-2013 में ग्लियन को दुनिया में तीन सबसे अव्वल आतिथ्य प्रबंधन स्कूलों में रखा गया है। संस्थान ने हाल में ही अपने पाठ्यक्रम में लग्जरी ब्रांड मैनेजमेंट को शामिल किया है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending