Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आतंकवादी हमले के बाद भी अमरनाथ यात्रा जारी

Published

on

Loading

जम्मू, 12 जुलाई (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार रात अमरनाथ यात्रियों पर हुए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी हमले के बाद भी यात्रा जारी है। बुधवार को श्रद्धालुओं का एक नया जत्था हिमालय की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। पुलिस ने बताया, सुरक्षा बलों के काफिले के साथ तड़के चार बजे 3,791 यात्रियों का एक नया जत्था भगवती नगर यात्री निवास से 101 वाहनों में घाटी के लिए रवाना किया गया। वाहनों में 55 बसें व 46 हल्के मोटर वाहन हैं।

जम्मू, 12 जुलाई (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार रात अमरनाथ यात्रियों पर हुए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी हमले के बाद भी यात्रा जारी है। बुधवार को श्रद्धालुओं का एक नया जत्था हिमालय की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। पुलिस ने बताया, सुरक्षा बलों के काफिले के साथ तड़के चार बजे 3,791 यात्रियों का एक नया जत्था भगवती नगर यात्री निवास से 101 वाहनों में घाटी के लिए रवाना किया गया। वाहनों में 55 बसें व 46 हल्के मोटर वाहन हैं।

Continue Reading

नेशनल

कंधमाल से पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना- इस बार ये लोग 50 सीटों से नीचे सिमटने वाले हैं

Published

on

Loading

कंधमाल। पीएम मोदी ने ओडिशा के कंधमाल में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरी ओडिशा का आशीर्वाद मेरे साथ है। देश की करोड़ों माताओं का आशीर्वाद जब मुझे मिलता है तो दिल को संतोष होता है। उन्होंने कहा कि राज्य में ‘डबल इंजन’ सरकार बनेगी और ओडिशा में बीजेपी सरकार की मुख्यमंत्री वहीं बेटी या बेटा बनेगा जो उड़िया भाषा, संस्कृति को समझता हो। पीएम मोदी ने इसके साथ मणिशंकर अय्यर के हाल ही में वायरल हुए बयान पर प्रहार करते हुए कहा, ‘कांग्रेस बार-बार अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है। वो कहते हैं कि संभल कर चलो, पाकिस्तान के पास एटम बम है। देश भूल नहीं सकता कि आतंकियों को सबक सिखाने के बजाय…ये लोग आतंकी संगठनों के साथ बैठकें करते थे। 26/11 के मुंबई हमले के बाद इन लोगों की हिम्मत नहीं पड़ी कि आतंक के सरपरस्तों पर कार्रवाई करें।

पीएम ने कहा कि ये मरे (विपक्ष) पड़े लोग देश के मन को भी मार रहे हैं। कांग्रेस का हमेशा ऐसा ही रवैया रहा है। पाकिस्तान की हालत ये है कि बम को संभालने की हिम्मत नहीं है। वो तो बम बेचने पर आ गए हैं। लेकिन उनका माल बिकता भी नहीं है क्योंकि क्वालिटी अच्छी नहीं है।
पीएम ने कहा कि कांग्रेस की इस सोच के कारण जम्मू कश्मीर ने आतंक झेला है। पीएम ने कहा कि आज मैं कहूंगा कि भारत का मुसलमान कांग्रेस की हरकतों से इधर-उधर नहीं जाएगा। कांग्रेस के शहजादे आए दिन बयानबाजी करते हैं। आप उनके 2014 और 2019 के चुनावी भाषण देखिए, वो वही स्क्रिप्ट पढ़ते जा रहे हैं और अब चैलेंज कर रहे हैं।

पीएम ने कहा कि हिंदुस्तान ने निश्चय कर लिया है कि एनडीए 400 पार करने वाला है। बीजेपी पुराने रिकॉर्ड तोड़कर ज्यादा से ज्यादा सांसद लेकर आने वाली है। कांग्रेस कान खोलकर सुने कि ये देश ने तय किया है कि 4 जून को कांग्रेस इस देश में माननीय विपक्ष भी नहीं बन पाएगा। वो 50 सीटों से नीचे सिमटने वाले हैं। पीएम ने कहा कि आपका एक वोट भी जरूरी है। उससे बीजेपी की डबल इंजन की सरकार बनेगी। केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली पूर्व की बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 26 साल पहले आज ही के दिन पोकरण परीक्षण ने दुनिया भर में देश का कद बढ़ाया था। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा कर लोगों के 500 वर्षों के इंतजार को समाप्त किया।

Continue Reading

Trending