Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आजम ने दिया विवादित बयान, पीएम मोदी को टॉप 10 अपराधियों में शामिल बताया

Published

on

Loading

लखनऊ/फैजाबाद। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए अपने एक विवादास्पद बयान से फिर चर्चा में आ गए हैं। आजम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी दुनिया के टॉप 10 अपराधियों में से हैं। फैजाबाद में ईद मिलन कार्यक्रम में पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता आजम ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि मोदी दुनिया के टॉप 10 अपराधियों में से हैं। उन्होंने मोदी को टॉप 10 अपराधी के साथ ही लुटेरा भी करार दिया।

आजम खां ने कहा, “गूगल पर वर्ल्ड के टॉप 10 क्रिमिनल सर्च करने पर नरेंद्र मोदी का भी नाम आता है।” आजम ने इसकी व्याख्या करते हुए यह भी बताया कि वह किस तरह से दुनिया के टॉप 10 अपराधियों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि मोदी न सिर्फ अपराधी हैं बल्कि एक नंबर के झूठे हैं। उन्होंने 2014 के चुनाव में जो वादे किये थे, उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया।

आजम खां ने साक्षी महाराज पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें दुष्कर्मी सांसद हैं। अपने दुष्कर्मी सांसद पर मोदी कभी कुछ नहीं बोलते हैं। उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी दूसरों से तो मन की बात करते हैं लेकिन क्या खुद से कभी मन की बात करते हैं।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending