Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आगरा में 95 वर्षीया महिला ने विस चुनाव के लिए नामांकन किया

Published

on

Loading

आगरा में 95 वर्षीया महिला ने विस चुनाव के लिए नामांकन किया

आगरा | आगरा में 95 साल की एक बुजुर्ग महिला ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन-पत्र भरा है। वह नामांकन करने वाली संभवत: सर्वाधिक बुजुर्ग उम्मीदवार हैं और आगरा जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए 166 उम्मीदवारों में से एक हैं। यहां मतदान 11 फरवरी को होगा।

जल देवी ने खरगढ़ विधानसभा सीट से नामांकन-पत्र भरा है, जबकि उनके बेटे राम नाथ सिकरवार ने भी मंगलवार को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया है। वह ह्वील चेयर में बैठकर समाहरणालय पहुंचीं। उनके साथ उनका पुत्र और एक वकील थे।

बिना किसी सहारे के अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकने वाली जल देवी भ्रष्टाचार से लड़ने और विकास को एक नई दिशा देने को लेकर आशावान हैं।

गत पंचायत चुनाव में वह जगनेर प्रखंड से रिकार्ड 13,000 मतों से विजयी हुई थीं। सबसे अधिक 33 उम्मीदवार आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में हैं। इसके बाद आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending