Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आगरा में दक्षेस साहित्य महोत्सव 13 फरवरी से

Published

on

Loading

आगरा| ताज नगरी आगरा में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) का साहित्य महोत्सव 13 फरवरी से शुरू हो रहा है। दक्षेस के सदस्य राष्ट्रों के साहित्य दिग्गज यहां ताजा साहित्यक रुझानों पर चर्चा, बहस करेंगे और अपनी-अपनी साहित्यिक रचनाएं विश्लेषणात्मक टिप्पणियों के लिए पेश करेंगे।

साहित्य महोत्सव की शुरुआत 13 फरवरी की शाम सूफी और दरवेश प्रस्तुतियों से होगी। स्थानीय ब्रज संस्कृति और साहित्य का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

दक्षेस लेखक एवं साहित्य संघ (एफओएसडब्ल्यूएएल) की अध्यक्ष अजीत कौर ने  बताया, “इस तरह के कार्यक्रम संपर्क की कमी मिटाने में मददगार होते हैं और मानवता को बेहतर रूप में समझने के लिए अगुवाई करते हैं।”

उन्होंने कहा, “दक्षेस संभवत: दुनिया का इकलौता क्षेत्र है, जहां हम प्रेम, विवाह, गर्भधारण और बच्चों के जन्म और यहां तक कि मृत्यु को पारंपरिक रूप से मनाया जाता है। हमारे लोक गीतों और कथाओं में ईश्वर मानव से मिलने धरती पर आते हैं। पशु-पक्षी प्राचीन ज्ञान का बखान करते हैं। हमारे यहां मौसम बदलने के गीत होते हैं, फसलों के गीत होते हैं, मानसून के गीत होते हैं।”

अजीत ने कहा, “हम अपने भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए 48 सम्मेलन, महोत्सव और शैक्षिक संगोष्ठियां आयोजित कर चुके हैं, जिनमें हमारा साहित्य, हमारा संगीत, हमारी आस्था, मान्यता, कविता का समावेश होता है। हमारी लोककथाओं और कल्पना का सूफी और बौद्ध सम्मेलन, संगीत और लोक प्रस्तुतियों का उत्सव सीमाओं से परे है।”

प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Published

on

Loading

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर ह्त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना को लाठी-अण्डों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हत्या की ये घटना सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर इलाके की है। यहां सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर गाजियाबाद का 22 साल का निवासी अमन सीएनजी भरवाने के लिए आया था। हालांकि, यहां कतार में लगने के लिए उसका विवाद खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से हो गया।

कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अमन के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अमन के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल अजय और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

Trending