Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आंध्र प्रदेश में नांदयाल विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी

Published

on

Loading

नांदयाल, 23 अगस्त (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में नांदयाल विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के तहत बुधवार को मतदान हो रहे हैं। यहां सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इस सीट से मुख्य मुकाबला तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और वाईएसआर कांग्रेस के बीच है। इस चुनाव के लिए 2.19 लाख से अधिक मतदाता मतदान करने के योग्य हैं। इसके लिए 255 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

निर्वाचन आयोग पहली बार वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे मतदाता जान पाएंगे कि उन्होंने किन्हें वोट दिया।

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से जुड़े वीवीपीएटी सात सेकंड तक उस उम्मीदवार का नाम दिखाएंगे, जिनके लिए मतदाता ने वोट डाला होगा।

राजनीतिक रूप से संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चत किया जा सके।

मतदान पर नजर रखने के लिए एक ड्रोन कैमरा, 259 बॉडी-ऑन कैमरा और 60 सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

चुनाव अधिकारी वेब कास्टिंग कैमरों के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। बूथों पर 1,600 से ज्यादा कर्मियों को तैनात किया गया है।

इस सीट के लिए उपचुनाव विधायक भुमा नागी रेड्डी के निधन के बाद हो रहे हैं, जो पिछले साल वाईएसआर कांग्रेस को छोड़कर सत्ताधारी तेदेपा में शामिल हो गए थे।

चुनाव मैदान में कुल 15 उम्मीदवार हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला तेदेपा और वाईएसआर कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। तेदेपा ने भुमा के रिश्तेदार ब्राह्मणंदा रेड्डी को मैदान में उतारा है, जबकि वाईएसआर कांग्रेस की ओर से सिल्पा मोहन रेड्डी मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार अब्दुल खादर हैं।

तेदेपा और वाईएसआर कांग्रेस, दोनों ने इस सीट को जीतने के लिए धुआंधार प्रचार अभियान चलाया। तेदेपा की ओर से जहां स्वयं मुख्यमंत्री व पार्टी अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में प्रचार किया गया, वहीं वाईएसआर कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व में अभियान चलाया।

वहीं, कांग्रेस का आरोप है कि उक्त दोनों पार्टियों ने चुनाव प्रचार पर बहुत अधिक खर्च किया है।

पर्यवेक्षकों का मानना है कि यह अब तक सबसे खर्चीला उपचुनाव हो सकता है।

इस सीट के लिए हो रहे उपचुनाव की मतगणना 28 अगस्त को होगी।

Continue Reading

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending