Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आंतरिक कड़वाहट के बाद भाजपा के मुदगिल चंडीगढ़ के महापौर निर्वाचित

Published

on

Loading

चंडीगढ़, 9 जनवरी (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी के पार्षद देवेश मुदगिल को मंगलवार को चंडीगढ़ का 22वां महापौर चुना गया। मुदगिल (40) को चुनाव में 27 वोटों में से 22 वोट मिले और वह एक साल के लिए कार्यालय में बने रहेंगे।

उन्होंने कांग्रेस के पार्षद देवेंद्र सिंह बबला को हराया, जिन्हें सिर्फ पांच वोट हासिल हुए।

भाजपा पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लन व विनोद अग्रवाल चंडीगढ़ नगर निगम के क्रमश: वरिष्ठ उप महापौर व उप महापौर निर्वाचित हुए। दोनों ने सीधी लड़ाई में विपक्षी कांग्रेस सदस्यों को हराया।

महापौर के चुनाव से पहले भाजपा की शहर इकाई में बड़ी आंतरिक कलह दिखी। निवर्तमान महापौर आशा जसवाल व पूर्व महापौर अरुण सूद के नेतृत्व में 14 पार्षदों के तेवर बागी बने रहे।

यहां तक कि जसवाल व एक अन्य पार्षद ने महापौर व वरिष्ठ उप महापौर के पद के लिए नामांकन दाखिल किया था, जिससे यहां व दिल्ली के भाजपा नेतृत्व को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।

बागी भाजपा समूह ने भाजपा के नामांकित मुदगिल का विरोध किया था। बागियों का कहना था कि मुदगिल ने आशा जसवाल व दूसरे भाजपा पार्षदों को पहले अपमानित किया था।

जसवाल व दूसरे पार्षद ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व व चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर व शहर इकाई के अध्यक्ष संजय टंडन द्वारा शांत कराए जाने के बाद सोमवार को अपना नामांकन वापस लिया।

खेर मंगलवार को वोटिंग के दौरान मौजूद रहीं और मुदगिल के महापौर चुने जाने के बाद तक साथ में रहीं। उन्होंने चुनाव में वोट भी किया।

भाजपा के नगर निगम में 20 पार्षद हैं, जबकि इसके सहयोगी शिरोमणि अकाली दल का एक पार्षद है।

Continue Reading

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending