Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अरुणाचल में असम राइफल्स के शिविर पर आतंकवादी हमला

Published

on

गुवाहाटी,एनएससीएन-खापलांग,अरुणाचल प्रदेश,राइफल्स, नागालैंड और मणिपुर

Loading

गुवाहाटी | एनएससीएन-खापलांग के संदिग्ध आतंकवादियों ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स के शिविर पर हमला किया। हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। असम राइफल्स के प्रवक्ता ने कहा कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने रविवार तड़के ही तिरप जिले में स्थित शिविर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में असम राइफल्स के जवानों ने भी गोलाबारी की।

उन्होंने कहा कि असम राइफल्स द्वारा जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकवादी भाग खड़े हुए। यह हमला आतंकवादियों के एक समूह द्वारा मणिपुर में सेना के एक काफिले पर हमला करने के चार दिन बाद हुआ है। इस हमले में 18 जवानों की मौत हो गई थी। एनएससीएन-के ने मार्च में केंद्र सरकार के साथ संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया था। इसके बाद से ही अरुणचाल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में सुरक्षाकर्मियों पर लगातार हमले हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां ऋषिकेश एम्स में भर्ती, जिरियाट्रिक वार्ड में चल रहा इलाज

Published

on

Loading

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्‍स प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि मंगलवार दोपहर 12 बजे सावित्री देवी को भर्ती कराया गया है। उम्र ज्‍यादा होने की वजह से उनके स्‍वास्‍थ्‍य की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी की मां को जिरियाट्रिक वार्ड में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। वहीं एम्स प्रशासन की मानें तो बुजुर्ग अवस्था में होने वाली परेशानियों की वजह से सावित्री देवी को भर्ती किया गया है। इसे रूटीन चेकअप के रूप में देखना चाहिए। एम्स के पीआरओर संदीप कुमार ने सीएम योगी के मां के भर्ती होने की पुष्टि भी की है।

दरअसल एम्स में स्थित जिरायाट्रिक वार्ड ऐसा वार्ड है जहां पर सीनियर सिटिजन्स को भर्ती किया जाता है। यानी जिनकी उम्र 60 से अधिक होती है उन्हें इस वार्ड में एडमिट किया जाता है। इस वार्ड में सभी विभागों के डॉक्टर खुद आकर मरीज की जांचें करते हैं।

Continue Reading

Trending