Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिकी समुद्री सीमा पर दिखा रूस का जासूसी जहाज, सैन्य प्रमुखों की होगी मुलाकात

Published

on

Loading

spy shipवाशिंगटन/ मॉस्को। अमेरिका के कनेक्टिकट तट के पास रूस के एक जासूसी जहाज को देखा गया है। अमेरिका के रक्षा अधिकारी ने बताया कि देश के उत्तर में रूस के जासूसी पोत ने प्रवेश किया है। वहीं रूस और अमेरिका के शीर्ष सैन्य अधिकारी गुरुवार को अजरबैजान के बाकू में द्विपक्षीय सहयोग के लिए मुलाकात करेंगे।

रूस का जहाज लियोनोव डेलावेयर तट पर था। हालांकि, यह सिर्फ वर्जिनिया की ही यात्रा करता है। लियोनोव इससे पहले 2014 और 2015 में समुद्र में गश्त लगा चुका है। जहाज उच्च जासूसी तकनीक से लैस होने के साथ ही खुफिया संकेत देने में सक्षम है। लियोनोव 10 फरवरी को काले सागर में अमेरिका के जहाज का पीछा कर चुका है।

दूसरी ओर रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रशियन चीफ ऑफ जनरल स्टाफ वेलरी गेरासीमोव और यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जोसेफ दुनफोर्ड वर्तमान स्थिति और सैन्य सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

बयान के अनुसार, यह दोनों जनरल सैन्य टकराव की स्थितियों से बचने के लिए और दुनियाभर के विभिन्न संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षा की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान भी कर सकते हैं।

इसके अलावा गुरुवार को रूसी विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन से जर्मनी के बॉन में जी 20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के इतर द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात करेंगे।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending