Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका पर हमले की उत्तर कोरिया की धमकी

Published

on

Loading

वाशिंगटन। उत्तर कोरिया ने धमकी दी है कि यदि वाशिंगटन ने सोमवार से दक्षिण कोरिया में शुरू हो रहा अपना बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास नहीं रोका, तो वह अमेरिका पर जवाबी कार्रवाई करेगा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि वे धमकी को लेकर आगाह हैं।

अधिकारी ने यह भी कहा कि दक्षिण कोरिया में उनका सैन्य अभ्यास पारदर्शी एवं रक्षा-उन्मुख तथा दक्षिण कोरिया एवं क्षेत्र में तत्परता बढ़ाने के लिए है। दक्षिण कोरिया, अमेरिका तथा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, कोलंबिया, डेनमार्क, फ्रांस, न्यूजीलैंड एवं ब्रिटेन की सेनाओं के साथ सालाना अभ्यास आयोजित करता है। सोमवार से शुरू हो रहा सैन्य अभ्यास 28 अगस्त तक चलने वाला है।

उत्तर कोरिया इस साझा सैन्य अभ्यास का विरोध कर रहा है। उत्तर कोरियाई मीडिया में आई एक रपट में कहा गया है, “यह पहले वाला कमजोर उत्तर कोरिया नहीं है, जो अतीत में अमेरिका के आगे खड़ा नहीं हो सकता था। इस बार वह अमेरिका पर हमले की धमकी दे रहा है।”

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending