Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने अमरनाथ हमले की निंदा की

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)| अमेरिका ने जम्मू एवं कश्मीर में अमरनाथ तीर्थ यात्रियों पर हुए हमले की मंगलवार को निंदा की। हमले में सात लोगों की मौत हुई है।

अमेरिकी दूतावास में उप राजदूत मैरी के.चार्ल्सन ने ट्वीट किया, हम अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हमले की निंदा करते हैं और सभी आतंकवादी कृत्यों की निंदा करते हैं।

उन्होंने कहा, पीड़ित परिवारों व प्रभावित लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूं।

जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार देर शाम खानाबल में 60 यात्रियों से भरी बस पर आतंकवादियों की गोलीबारी में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। मृतकों में छह महिलाएं, जबकि एक पुरुष है।

मृतक महिलाओं में दो महाराष्ट्र की और बाकी गुजरात के थे। महाराष्ट्र की दोनों महिलाओं के शवों को उनके गृहनगर भेज दिया गया है। घायल 19 लोगों में से आठ महराष्ट्र के हैं।

40 दिनों की अमरनाथ यात्रा 29 जुलाई से शुरू हुई है, जो सात अगस्त तक चलेगी। अब तक लगभग 140,000 तीर्थयात्री पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending