Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के टेक्सास में पुलिसकर्मी को गोली मारी

Published

on

Loading

अमेरिका के टेक्सास में पुलिसकर्मी को गोली मारी

हॉस्टन | अमेरिका के टेक्सास में सैन एंटोनियो के पुलिस मुख्यालय के बाहर रविवार को एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिसकर्मी बेंजामिन मारकोनी (50) को उस समय गोली मारी गई जब वह रविवार सुबह अपनी कार में बैठ गए थे कि तभी पीछे आकर रूकी एक कार से उतरे शख्स ने उनके सिर पर गोली मार दी।

संदिग्ध यहीं नहीं रूका उसने मारकोनी को एक औ्रर गोली मारी।

सैन एंटोनियो पुलिस प्रमुख विलियम मैकमानस ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

मैकमानस ने कहा, “यह एक भयावह सपने की तरह है। यह हमेशा से बहुत मुश्किल रहा है, देशभर में पुलिस को निशाना बनाया जा रहा है।”

संदिग्ध ने काले रंग की हूडी, बैगी पैंट्स पहन रखी थी। संदिग्ध अभी गिरफ्त में नहीं आ पाया है। उसके उद्देश्य का भी अभी पता नहीं चल पाया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत

Published

on

Loading

मॉस्को। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। चारों छात्र 18-20 वर्ष की आयु के दो लड़के और दो लड़कियाँ हैं जो वेलिकि नोवगोरोड शहर में पास के नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक भारतीय छात्रा वोलखोव नदी में किनारे से थोड़ा दूर चली गई थी और डूबने लगी तो उसके चार साथी उसे बचाने की कोशिश में लग गए। खबरों के अनुसार, उसे बचाने की कोशिश में तीन और छात्र नदी में डूब गए। एक लड़के को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मास्को में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम शवों को जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस छात्र की जान बचाई गई है, उसका उचित इलाज किया जा रहा है।’’

सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि छात्र वेलिकी की नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। उसने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’ उसने बताया कि परिजनों तक शव जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए वेलिकी नोवगोरोद के स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बना हुआ है।

Continue Reading

Trending