Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अफ्रीकी-अमेरिकी की मौत मामले में 6 अधिकारियों पर आरोप

Published

on

Loading

वाशिंगटन| अमेरिका के बाल्टिमोर शहर में अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिक फ्रेडी ग्रे की मौत के मामले में छह पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा किया गया है। बाल्टीमोर की अटार्नी मर्लिन मोस्बी ने गुरुवार को बताया कि छह पुलिस अधिकारियों पर इस मामले में आरोप लगाए गए हैं। उन्हें दो जुलाई को मुकदमे के लिए अदालत ले जाया जाएगा।

इस माह की शुरुआत में मोस्बी ने छह अधिकारियों पर ग्रे की मौत के मामले में आरोप लगाए थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मोस्बी ने बताया कि ग्रे की गर्दन टूटी थी, क्योंकि जिस समय उसे हथकड़ी लगाकर पुलिस वैन में ले जाया गया था, उस समय वह घायल था। उसे उपचार की जरूरत थी, जिसे नजरअंदाज किया गया था।

गैरी (25) की गंभीर चोटों के कारण 19 अप्रैल को मौत हो गई थी। माना जा रहा है कि पुलिस हिरासत में लिए जाने के दौरान और गिरफ्तारी के बाद भी वह गंभीर चोटों से जूझ रहा था।

अन्तर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के सांसद की कोलकाता में हत्या, फ्लैट में मिले शव के टुकड़े, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बांग्लादेश के एक सांसद की हत्या कर दी गई है। सांसद की पहचान अनवारुल अजीम के रूप में हुई है। अनवारुल के शव के कुछ टुकड़े कोलकाता स्थित एक फ्लैट से बरामद हुए हैं जहां वो रुके हुए थे। इस मामले में बांग्लादेश में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि ये 2 लोग हत्या करके बांग्लादेश भाग गए। हालांकि अभी तक इस घटना पर बहुत विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

बांग्लादेश की झेनाइदाह -4 निर्वाचन क्षेत्र अनवारुल अजीम पश्चिम बंगाल में इलाज करवाने के लिए आए थे। कोलकाता पुलिस के मुताबिक यह एक सोची-समझी हत्या थी। बांग्लादेश की संसद की वेबसाइट के मुताबिक, अजीम बांग्लादेश अवामी लीग के सदस्य थे। वे तीन बार के सांसद थे। अजीम खुलना डिवीजन के मधुगंज के रहने वाले थे। उनकी पहचान सांसद के इतर बिजनेसमैन और किसान की भी थी।

बांग्लादेशी अखबार द बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, कोलकाता पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने कहा, “उनके शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया गया था। शरीर के कुछ हिस्सों को कोलकाता के न्यू टाउन में संजीव गार्डन के एक फ्लैट से बरामद किया गया है।

Continue Reading

Trending