Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान में 15 आतंकवादी मारे गए

Published

on

Loading

काबुल| अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 15 आतंकवादी मारे गए। इस दौरान छह सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई।  काबुल से करीब 640 किलोमीटर पश्चिम में हेरात प्रांत के घोरयां जिले में सैकड़ों तालिबान आतंकवादियों ने बाजारों तथा सरकारी दफ्तरों पर कब्जा कर लिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की।

अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता सिद्दीक सिद्दीकी ने एक ट्वीट में कहा, “पुलिस की कार्रवाई के दौरान 15 तालिबान आतंकवादी मारे गए।”

जिला अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में छह सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending