Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान : तालिबान ने 27 लोगों को अगवा किया

Published

on

काबुल,अफगानिस्तान,पूर्वी पक्तिया,तालिबान आतंकवादियों,ट्विटर,राष्ट्रपति अशरफ गनी

Loading

काबुल | अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिया प्रांत में शनिवार को तालिबान आतंकवादियों ने कुछ वाहनों को रोककर उनमें सवार 27 लोगों को अगवा कर लिया। समाचार चैनल तोलो न्यूज ने पुलिस प्रमुख जालमई ओरयाखील के हवाले से बताया कि सैयद करम जिले में आतंकवादियों ने बीच सड़क पर कुछ वाहनों को रोककर उनमें सवार लोगों को अगवा कर लिया।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना सुबह पांच बजे के लगभग हुई। तालिबान आतंकवादियों ने सड़क को बंद कर रखा था। अधिकारियों ने हालांकि घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। तालिबान के प्रवक्ता जबिहुल्ला मुजाहिद ने ट्विटर पर लिखा कि अगवा लोगों में आठ सरकारी अधिकारी शामिल हैं और संगठन शेष 19 लोगों से उनकी पहचान के बारे में पूछताछ कर रहा है। उसने कहा कि यदि शेष 19 गैर सरकारी अधिकारी हैं, तो उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।

अफगानिस्तान में हाल के दिनों में अपहरण की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। इससे पहले फरवरी महीने में जाबुल में 19 बस यात्रियों को अगवा कर लिया गया था और कुछ कैदियों की रिहाई के बदले उन्हें छोड़ा गया था। इस बीच, राष्ट्रपति अशरफ गनी ने काबुल के शाह अमलउल्ला खान हॉस्पीटल में रिहा किए गए बंदियों से मुलाकात की। उन्होंने बंदियों की रिहाई के बदले कैदियों को छोड़ने की बात से इनकार किया। हालांकि जाबुल से ही अगवा किए गए 12 अन्य लोगों की स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि बंदियों की शांतिपूर्वक रिहाई के प्रयास जारी हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending