Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनिल कपूर ने ‘फन्ने खां’ की शूटिंग शुरू की

Published

on

Loading

मुंबई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)| अभिनेता अनिल कपूर ने आगामी फिल्म ‘फन्ने खां’ की शूटिंग शुरू कर दी है और उन्होंने इसे बेहद खास फिल्म करार दिया।

अनिल ने रविवार को ट्विटर पर फिल्म के क्लैपबोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि शूटिंग शुरू हो गई है।

उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, और यहां कुछ नए और बेहद खास की शुरुआत के लिए क्लैप। शुरुआती दिन सर्वश्रेष्ठ दिन। ‘फन्ने खां’। शूटिंग शुरू।

इससे पहले अनिल द्वारा साझा की गई फिल्म की फर्स्ट लुक में अनिल सुनहरे रंग की जैकेट पहने दिखाई दिए थे।

ऑस्कर नामांकित डच फिल्म ‘एव्रीबडीज फेमस’ की आधिकारिक रीमेक ‘फन्ने खां’ अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित होगी और इसमें ऐश्वर्य राय बच्चन और राजकुमार राव जैसे सितारे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे।

ऐश्वर्य और अनिल बड़े पर्दे पर लगभग दो दशक बाद साथ दिखेंगे। इससे पहले वह वर्ष 2000 में ‘हमारा दिल आपके पास है’ और 1999 की हिट फिल्म ‘ताल’ में साथ नजर आ चुके हैं।

इससे पहले खबर थी कि आर. माधवन, ऐश्वर्य के साथ दिखेंगे और इसके बाद चर्चा थी कि अभिनेत्री इस बात से परेशान थीं क्योंकि वह राजकुमार के साथ काम करना चाहती थीं।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending