Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सीरिया में तुर्की के हमलों में 18 की मौत

Published

on

Loading

दमिश्क, 22 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तरी सीरिया में कुर्द के कब्जे वाले अफरीन से कुर्दिश लड़ाकों को खदेड़ने के लिए तुर्की की ओर से शुरू किए गए सैन्य अभियान में 18 नागरिकों की मौत हो गई। ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, तुर्की द्वारा सीरिया और तुर्की के बीच के सीमावर्ती क्षेत्रों से कुर्दिश लड़ाकों को खदेड़ने के लिए किए गए शनिवार को किए गए हवाई हमलों और रविवार को किए गए जमीनी हमलों में अफरीन और आसपास के गांवों में मौतें हुईं।

कुर्दिश कार्यकर्ताओं का कहना है कि अफरीन में रविवार को तुर्की के हमलों में मारे गए 11 लोगों में छह बच्चे और महिलाएं भी हैं जबकि इसमें 16 लोग घायल हुए हैं।

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने रविवार को कहा कि अफरीन पर तुर्की के गुस्से को तुर्की की नीतियों से अलग करके नहीं देखा जा सकता। तुर्की की ये नीतियां सीरिया में आतंकवाद और आतंकवादी समूहों को सहयोग देने के लिए सीरियाई संकट शुरू होने के पहले दिन से प्रभावी है।

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तइप एर्दोगन ने रविवार को कहा कि अफरीन में सैन्य अभियान थोड़े समय में समाप्त हो जाएगा। उन्होंने इस सैन्य अभियान को राष्ट्रीय संघर्ष बताया।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending