Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सीरिया में आतंकवादियों ने पायलट को बंधक बनाया

Published

on

Loading

दमिश्क| सीरिया के इदलिब शहर के बाहरी हिस्से में अल नुसरा फ्रंट ने हेलीकॉप्टर के एक पायलट और चालक दल के तीन सदस्यों को बंधक बना लिया। सीरियन ह्युमन राइट्स ऑब्जरवेटरी (एसओएचआर) के अनुसार, हेलीकॉप्टर को माउंट जाविया में तकनीकी गड़बड़ियों के कारण आपातकालीन स्थिति में उतरना पड़ा था।

ऑब्जरवेटरी ने कहा कि सीरिया सरकार गांवों, शहरों और नगरों में बैरल बम पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर का नियमित इस्तेमाल करती है। ऐसे 5,335 विस्फोटक अक्टूबर 2014 से 20 मार्च 2015 तक पहुंचाए गए हैं।

अलकायदा की एक इकाई अल नुसरा फ्रंट ने सीरिया में अपनी गतिविधि शुरू कर दी है। वे सीरिया में अलकायदा के रूप में जाने जाते हैं। इस संगठन की स्थापना सीरिया के नागरिक युद्ध के दौरान 2012 में हुई थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending