Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार में सितंबर-अक्टूबर में होंगे विधानसभा चुनाव!

Published

on

Bihar-election-announced

Loading

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। राज्य में विधानसभा चुनाव सितंबर-अक्टूबर में होंगे। यह जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने दी है। स्पष्ट है कि आयोग बिहार में दीपावली और राज्य के मुख्य पर्व छठ से पहले ही चुनाव करा लेगा।

जैदी ने कहा कि आयोग चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों के खर्च पर लगाम कसने के लिए भी नई व्यवस्था लागू करने की कोशिश में है। आयोग के हवाले से बताया गया है कि चुनाव के समय गुंडागर्दी रोकने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती की जाएगी। गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं और उसका कार्यकाल 23 नवंबर को खत्म हो रहा है यानी इससे पहले ही नई सरकार का गठन हो जाएगा। अगर सितंबर में चुनाव होते हैं तो तय समय से करीब-करीब एक से दो महीने पहले चुनाव हो जाएंगे।

चुनाव आयोग के इस ऐलान के बाद राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुटने के लिए कमर कसने लगे हैं। बिहार में सत्ता की बागडोर नीतीश कुमार के हाथ में है और वे धुरविरोधी लालू प्रसाद यादव के समर्थन पर सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।

बिहार विधानसभा के होने वाले चुनाव कई मायनों में अलग होंगे। डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय तक एक-दूसरे के गठबंधन में चुनाव लड़ने वाले राजनीतिक दल अब न सिर्फ गठबंधन से बाहर चुनाव लड़ेंगे बल्कि मुख्य मुकाबला भी इन्हीं के बीच होगा। नीतीश की पार्टी जदयू और भाजपा की राहें अलग हो जाने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा। इसके विपरीत कट्टर विरोधी रही पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ेंगी बल्कि पार्टी का विलय करके चुनाव मैदान में होंगी।

नेशनल

राहुल गांधी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- ये एक ब्लैक बाॅक्स है, किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने ईवीएम का मुद्दा जमकर उठाया था। हालांकि चुनावी नतीजे आने के बाद ये मुद्दा गायब सा हो गया था। अब एक बार फिर राहुल गाँधी ने ईवीएम का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने बिजनेसमैन एलन मस्क की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है। हमारी चुनावी प्रकिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। राहुल ने इससे जुड़ी खबर को शेयर किया है। इस मामले में ईवीएम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगेश पांडिलकर पर यह आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव केंद्र के अंदर पाबंदी के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था।

मुंबई पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस मामले में मुंबई की नॉर्थ पश्चिम सीट से चुनाव लड़नेवाले कई उम्मीदवारों की तरफ से भी शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। बता दें कि शिवसेना शिंदे के उम्मीदवार रविंद्र वायकर दोबारा काउंटिंग होने के बाद केवल 48 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस पर काफी विवाद भी हुआ था।

 

Continue Reading

Trending