Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सफाई कर्मियों के वेतन का भुगतान करे दिल्ली सरकार : हाईकोर्ट

Published

on

नई दिल्ली,दिल्ली हाईकोर्ट,दिल्ली नगर निगम,न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर,न्यायमूर्ति आई.एस. मेहता,अरविंद केजरीवाल,ईडीएमसी

Loading

नई दिल्ली | दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि वह पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के कर्मचारियों के बकाया वेतन 15 जून तक जारी करे। न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर और न्यायमूर्ति आई.एस. मेहता की पीठ ने दिल्ली पुलिस, दिल्ली सरकार और ईडीएमसी को यह निर्देश भी दिया कि सड़कों से कचरा हटाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

कोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए केंद्र, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार, और ईडीएमसी को नोटिस भी जारी किया। याचिका में कर्मचारियों के वेतन भुगतान और सड़कों से कचरा हटाने की मांग की गई है। कोर्ट ने सभी पक्षों को 19 जून तक जवाब सौंपने के लिए कहा है। वेतन भुगतान में विलंब से नाराज ईडीएमसी के सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं और इसके कारण पूर्वी दिल्ली में सड़कों पर कचरा जमा हो गया है। सफाई कर्मियों ने अप्रैल और मई का वेतन न मिलने के कारण काम बंद कर दिया है। ईडीएमसी वित्तीय संकट के कारण अपने लगभग 11,000 सफाई कर्मियों को वेतन भुगतान नहीं कर पाया है।

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending