Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

शरीफ ने पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के सुरक्षा तंत्र को सराहा

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को नव नियुक्त सामरिक योजना प्रमुख के साथ बैठक कर पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम, प्रक्षेपा एवं अंतरिक्ष कार्यक्रम पर चर्चा की तथा कार्यक्रमों के सुरक्षा तंत्र की सराहना की। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि ‘हमारे हथियार सिर्फ सजावट के लिए नहीं हैं’।

समाचार पत्र ‘डान’ ने शरीफ के हवाले से कहा है कि सामरिक योजना विभाग (एसपीडी) ने पाकिस्तान की रक्षा क्षमताओं को मजबूत बनाने में अहम भूमिका अदा की है।

ख्वाजा आसिफ ने 16 जून को कहा था कि यदि भारत युद्ध छेड़ता है तो इस्लामाबाद उसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

उन्होंने आगे कहा था, “अगर जरूरत पड़ी तो हम भारत के खिलाफ परमाणु हथियारों का उपयोग कर सकते हैं।”

एसपीडी के नए प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मजहर जमील ने इस बात के लिए सरकार का आभार जताया कि उसने उनपर भरोसा किया। उन्होंने शरीफ को आश्वस्त किया कि वह अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे।

एसपीडी पाकिस्तान की राष्ट्रीय कमांड अथॉरिटी का अहम हिस्सा है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं। एसपीडी पाकिस्तान के संपूर्ण परमाणु कार्यक्रम एवं सामरिक क्षमता संरचना पर नियंत्रण रखती है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending