Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

शरणार्थी संकट सुलझाने को और काम किए जाएं : मैक्रों

Published

on

Loading

पेरिस, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)| फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने युद्धग्रस्त क्षेत्रों में और अधिक काम करने का आग्रह किया है, ताकि शरणार्थियों के संकट का बेहतर हल निकाला जा सके और प्रवासी संकट से जूझ रहे यूरोप की ओर आश्रय की तलाश में आने वाले लोगों के प्रवाह को रोका जा सके। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मैक्रों ने सोमवार को कहा कि सबसे पहले मध्य-पूर्व और अफ्रीका के सबसे अधिक शरणार्थियों की मेजबानी करने वाले देशों में यूएनएचसीआर को वित्तीय सहायता प्रदान करनी चाहिए।

मैक्रों ने लीबिया में प्रवासियों के संकट के लिए पेरिस वित्तीय सहायता में एक करोड़ यूरो (1.17 करोड़ डॉलर) की वृद्धि करने का वादा किया, जहां उनके अनुसार, स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मैक्रों ने भी लीबिया में राजनैतिक समाधान को प्रोत्साहित करने के लिए जरूरी कदम उठाने की बात की।

सीरियाई शरणार्थियों की स्थिति पर मैक्रों ने सालों लंबे इस संकट को खत्म करने के लिए राजनीतिक संवाद प्रक्रिया तक पहुंचने और क्षेत्र में स्थाई राजनीतिक स्थिरता की पेशकश के लिए ‘एक सामूहिक क्षमता’ के प्रदर्शन की वकालत की।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending