Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘शजारूर कांटा’ की स्टार कास्ट मुंबई आई

Published

on

Loading

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा की मुख्य भूमिका वाली ‘शजारूर कांटा’ की पूरी स्टार कास्ट रविवार को खास दौरे पर मुंबई पहुंची। फिल्म काल्पनिक किरदार ब्योमकेश बक्शी पर आधारित है। कोंकणा ने आईएएनएस को बताया, “मेरे लिए ‘शजारूर कांटा’ एक बड़ी चुनौती थी, क्योंकि यह एक जासूसी ऊपर से एक प्रेम कहानी वाली फिल्म थी।”
उन्होंने कहा, “ब्योमकेश बक्शी की कहानियां ऐतिहासिक हैं और प्रत्येक बंगाली उनसे अच्छे से परिचित है। ये कहानियां पर्दे पर फिल्म का रूप लेने की प्रतीक्षा कर रही हैं..हमारी ब्योमकेश बक्शी अन्य फिल्मों से हटकर है, क्योंकि हमारा ब्योमकेश बक्शी वृद्ध है।”

साइबल मित्रा निर्देशित और प्रदीप चुरीवाल एवं सैकत मिश्रा निर्मित ‘शजारूर कांटा’ 20 मार्च को रिलीज हो गई। इसमें कोंकणा सेन (दीपा भट्टो) और ध्रितिमन चटर्जी (ब्योमकेश बक्शी) मुख्य भूमिका में नजर आए।

इसमें इंद्रनील सेनगुप्ता, कौशिक सेन, द्विजैन बंद्योपध्याय और बिश्वजीत चक्रबर्ती भी हैं।

 

मनोरंजन

इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘सिंघम अगेन’, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से होगा क्लैश

Published

on

Loading

मुंबई। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की सिंघम अगेन की रिलीज डेट का एलान हो गया है। अजय ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी रिलीज डेट की जानकारी दे दी है। ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। सिंघम अगेन में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं।

पहले यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली थी। तारीख में बदलाव का मतलब है कि सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस क्लैश कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 से होने वाला है। वह भी दिवाली पर इसी साल रिलीज होनी है। फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टाइटल और स्टार कास्ट के नाम वाला एक पोस्टर शेयर किया। कैप्शन में रोहित ने लिखा, शेर आतंक मचाता है, जख्मी शेर तबाही। इस दिवाली एक बार फिर सिनेमाघरों में मिलते हैं…

वहीं अजय देवगन ने लिखा: सिंघम अगेन इस दिवाली 2024 में दहाड़ेगा। इससे पहले गुरुवार को अपनी अपकमिंग फिल्म औरों में कहां दम था के ट्रेलर रिलीज के दौरान अजय ने फिल्म के बारे में अपडेट शेयर किया था और बताया था फिल्म का अभी भी कुछ काम बाकी है, हमें कुछ पार्ट्स की शूटिंग करनी है। यह एक बड़ी फिल्म है, और हम जल्दबाजी नहीं करना चाहते, क्योंकि जल्दबाजी में काम खराब होता है और हम नहीं चाहते कि ऐसा हो।

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन उनकी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं और सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। उनके कॉप यूनिवर्स में फिल्म सिंघम, सिंघम रिटर्न, सूर्यवंशी और सिंबा शामिल हैं। इसका निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चर्स ने रिलायंस एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियो और देवगन फिल्म्स के साथ किया है।

Continue Reading

Trending