Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

यमुनोत्री, गंगोत्री के कपाट खुले

Published

on

Yamonotri

Loading

देहरादून। उत्तराखंड में यमुनोत्री और गंगोत्री तीर्थस्थलों के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम (वार्षिक हिंदू तीर्थ) यात्रा मंगलवार से शुरू हो गई। ‘अक्षय तृतीया’ के अवसर पर यात्रा शुरू करने की तारीख धार्मिक संतों द्वारा निर्धारित की गई थी। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खरसाली में तीर्थ यात्रा में भाग लिया और यमुनोत्री जाने वाली पवित्र डोली को कंधे पर उठाया।

अधिकारियों ने कहा कि गंगोत्री के कपाट दोपहर 12.30 बजे खुले, जबकि उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री के कपाट पूर्वाह्न 11.30 बजे खुले। दो अन्य तीर्थस्थलों -केदारनाथ और बद्रीनाथ- के कपाट क्रमश: 24 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे और 26 अप्रैल को सुबह 5.15 बजे खोले जाएंगे। इस वार्षिक तीर्थयात्रा में हर साल एक लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं। लेकिन 2013 में आई बाढ़ के बाद से यहां पर श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। इस बाढ़ में हजारों लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग लापता हो गए थे।

उत्तराखंड सरकार ने आश्वासन दिया है कि इस बार सभी प्रकार के इंतजाम किए गए हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। इस माह की शुरुआत में हालांकि खराब मौसम, बारिश और हिमपात के कारण धार्मिक स्थलों के रास्ते में विकास और बहाली के काम में बाधा आई थी।

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending