Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित हुई ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’

Published

on

Loading

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)| इंडियन फिल्म फेस्टिवल आफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2017 की शुरुआत अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ से हुई, जिसका उद्देश्य भारतीय सिनेमा की विविधता को दर्शाना है। आईएफएफएम संस्थापक मीतू भौमिक ने शुक्रवार को यहां अपने बयान में कहा, लिपस्टिक अंडर माई बुर्का के आस्ट्रेलियाई प्रीमियर की मेजबानी करना वास्तव में सुखद रहा। दर्शक फिल्म को देखकर रोमांचित थे जो भारत में पिछले कुछ सालों में महिला केंद्रित फिल्मों के आकार लेने को दर्शाता है।

भौमिक ने बताया कि महोत्सव के उद्घाटन की रात कोंकना सेन शर्मा और अलंकृता ने उत्सुक दर्शकों के सवालों के जवाब भी दिए।

इस महोत्सव का आगाज गुरुवार को हुआ, जिसमें प्रेरणादायक कहानियों और अनुभवों पर आधारित फिल्में दिखाई जाएंगी।

महोत्सव के आयोजकों के अनुसार, इसमें भारत की 20 भाषाओं की 60 से ज्यादा फिल्में दिखाई जाएंगी।

मेलबर्न में फेडरेशन स्कवायर पर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन तिरंगा फहराएंगी। उन्हें विश्व सिनेमा में योगदान देने के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।

महोत्सव में फिल्म जगत के करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव, आदिल हुसैन, मलाइका अरोड़ा, नितेश तिवारी और विक्रम फड़नीस जैसी हस्तियां भाग ले रही हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘सिंघम अगेन’, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से होगा क्लैश

Published

on

Loading

मुंबई। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की सिंघम अगेन की रिलीज डेट का एलान हो गया है। अजय ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी रिलीज डेट की जानकारी दे दी है। ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। सिंघम अगेन में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं।

पहले यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली थी। तारीख में बदलाव का मतलब है कि सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस क्लैश कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 से होने वाला है। वह भी दिवाली पर इसी साल रिलीज होनी है। फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टाइटल और स्टार कास्ट के नाम वाला एक पोस्टर शेयर किया। कैप्शन में रोहित ने लिखा, शेर आतंक मचाता है, जख्मी शेर तबाही। इस दिवाली एक बार फिर सिनेमाघरों में मिलते हैं…

वहीं अजय देवगन ने लिखा: सिंघम अगेन इस दिवाली 2024 में दहाड़ेगा। इससे पहले गुरुवार को अपनी अपकमिंग फिल्म औरों में कहां दम था के ट्रेलर रिलीज के दौरान अजय ने फिल्म के बारे में अपडेट शेयर किया था और बताया था फिल्म का अभी भी कुछ काम बाकी है, हमें कुछ पार्ट्स की शूटिंग करनी है। यह एक बड़ी फिल्म है, और हम जल्दबाजी नहीं करना चाहते, क्योंकि जल्दबाजी में काम खराब होता है और हम नहीं चाहते कि ऐसा हो।

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन उनकी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं और सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। उनके कॉप यूनिवर्स में फिल्म सिंघम, सिंघम रिटर्न, सूर्यवंशी और सिंबा शामिल हैं। इसका निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चर्स ने रिलायंस एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियो और देवगन फिल्म्स के साथ किया है।

Continue Reading

Trending