Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में कड़ाके की सर्दी

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी शुरू हो चुकी है। मंगलवार सुबह आसमान हालांकि साफ रहा और धूप भी निकली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण वातावरण में ठिठुरन बढ़ गई है। खजुराहो में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक जा पहुंचा है।

राज्य के पूर्वी हिस्से में अन्य स्थानों के मुकाबले ठंड का असर ज्यादा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा और ठंढ और बढ़ेगी।

राज्य में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य प्रमुख शहरों में इंदौर का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 8़ 9 डिग्री तथा जबलपुर का न्यूनतम तापमान 10़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो सबसे कम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27़ 7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का अधिकतम तापमान 27़ 5 डिग्री, ग्वालियर का 27़ 3 डिग्री तथा जबलपुर का अधिकतम तापमान 26़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य राज्य

कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना पर सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदनाएं, घटना को बताया दु:खद और हृदयविदारक

Published

on

Loading

लखनऊ। पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम योगी ने सोमवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए घटना को दु:खद और हृदयविदारक बताया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रेल दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

बता दें कि सोमवार सुबह तकरीबन 9 बजे अगरतला से सियालदाह जा रही 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस को न्यू जलपाईगुड़ी के समीप मालगाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गईं। खबर लिखे जाने तक नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के अधिकारियों ने 25 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। वहीं 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

Continue Reading

Trending